ताज़ा खबरपंजाब

एस पी जीआरपी स्पेशल की ब्यास में अचनचेत चेकिंग, दर्जन भर ट्रेनों में चलाया सर्च ऑपरेशन

लगातार चेकिंग दौरान बढ़ी मात्रा में पिस्टल, अफीम, भुक्की, गांजा की रिकवरी

ब्यास, 12 फरवरी (सुखविंदर बावा) : ब्यास रेलवे स्टेशन पर जी आर पी पंजाब स्पेशल एस सी गुरविंदर सिंह संधू द्वारा बड़े स्तर पर रेलवे पुलिस फोर्स की टीम के ज्वाइंट ऑपरेशन चलाते हुए सरप्राइज चैकिंग अभियान चलाया गया। जिस दौरान उन्होंने करीब दर्जन भर ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों के सामान की गहन चेकिंग की गई।

इस दौरान एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए एस पी गुरविंदर सिंह संधू ने कहा कि रेल में सफर कर रहे यात्रियों की सुरक्षा यकीनी बनाना, नशा और समाज विरोधी तत्वों पर नकेल कसना उनका प्रथम मंत्व है।

उन्होंने बताया कि गत दिनों दौरान पंजाब के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर की चेकिंग दौरान उन्होंने बढ़ी मात्रा में नशा और नाजायज हथियारों की खेप बरामद की है।

 

एस पी गुरविंदर सिंह संधू ने बताया कि पंजाब विभिन्न स्टेशनों पर लगातार चल रही चेकिंग दौरान उन्होंने गत दिनों में 25 पिस्टल, एक रिवॉल्वर, 23 मैगजीन, 10 कमानीदार चाकू, 46 किलो अफीम, 435 ग्राम हीरोइन, 234 किलो पोस्त, 77 किलो गांजा, 950 ग्राम चरस और एक लाख से ज्यादा नशीली गोलियां बरामद कर एन डी पी एस एक्ट के तहत 77 मुकदमे और आर्म्स एक्ट के 22 मुकदमे दर्ज किए हैं।

पंजाब में जी आर पी की कुल एक्टिव फोर्स डिटेल : 

एस पी गुरविंदर सिंह संधू ने बताया कि पंजाब में जी आर पी के कुल 11 थानों, 32 चौंकियों, 53 पोस्टों और 2 ट्रायड कैंप की फोर्स रोजाना चेकिंग कर रही है।

उन्होंने बताया कि फोर्स द्वारा कारवाई करते हुए लुधियाना स्टेशन से छीने गए 15 मोबाइल और जालंधर स्टेशन से छीने गए 6 मोबाइल बरामद कर पीड़ित लोगों को वापिस किये है।

अंत में उन्होंने कहा कि जी आर पी पुलिस समाज विरोधी तत्वों खिलाफ बेहद सख्ती के साथ काम कर रही है और रेल में यात्रा कर रहे हर एक यात्री की सुरक्षा यकीन नहीं बनाना उनका मुख्य मंत्व है।

 इस मौके इंस्पेक्टर गुरसेवक सिंह (आर पी एफ), ए एस आई जसपिंदर सिंह, ए एस आई जसबीर कौर, हवलदार अर्शदीप सिंह, हवलदार हरजिंदर सिंह, हवलदार हरविंदर सिंह, सुनील कुमार आर पी एफ, गनमैन राकेश कुमार अन्य स्टाफ हाजिर थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button