
जालंधर 06 जून (कबीर सौंधी) : धार्मिक एवं आध्यात्मिक क्षेत्र से एक अत्यंत दुखद समाचार सामने आया है। राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक एवं श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र रही माँ देवी राज रानी जी ब्रह्मलीन हो गई हैं। उनके निधन की खबर से भक्तों, श्रद्धालुओं तथा क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई है। माँ देवी राज रानी जी लंबे समय से धार्मिक एवं समाजसेवी कार्यों से जुड़ी हुई थीं। उनके मार्गदर्शन और आशीर्वाद से हजारों श्रद्धालु आध्यात्मिक प्रेरणा प्राप्त करते रहे। उनके ब्रह्मलीन होने को श्रद्धालु समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।
मंदिर प्रबंधन के अनुसार, माँ देवी राज रानी जी को आज 6 जून 2026 को दोपहर 3:00 बजे राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर बस्ती शेख रोड, जालंधर में अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी तथा समाधि दी जाएगी। मंदिर प्रबंधन ने सभी श्रद्धालुओं और संगत से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पूजनीय माँ को श्रद्धासुमन अर्पित करने तथा उनकी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने की अपील की है।









