ताज़ा खबरपंजाब

पंजाब में गुंडाराज : देर रात लूटने आए लूटेरो ने चलाई गोलियां, एक की मौत

अमृतसर, 29 दिसंबर (साहिल गुप्ता) : पंजाब में हालत दिन व दिन खराब होते जा रहे है। सरेआम लोगों को गैंगेस्टरों द्वारा गोलियां मारने सिलसिला अभी तक जारी है। हाल ही में एक ऐसा मामला अमृतसर से सामने आया है। यहां एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

सूत्रों से मिली जानकरी के मुताबिक देर रात दो भाई काम से लौट रहे थे तो उसी बीच लूटेरों ने उन्हें लूटने की कोशिश की है। लूटेरे से बचने के लिए वह दोनों भागे और उसी बीच लूटेरों ने उनपर गोलियां चलाना शुरू कर दी। गोली लगने से एक भाई की मौके पर ही मौत की खबर सामने आई है।

जबकि दूसरे भाई की टांग पर गोली लग गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई करना शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही लूटेरों को पकड़ लिया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button