ताज़ा खबरपंजाब

MP रिंकू व MLA शीतल के पार्टी छोड़ने के प्रदर्शन करने वालों पर FIR दर्ज

जालंधर, 28 मार्च (कबीर सौंधी) : जालंधर में एमपी सुशील रिंकू ओर विधायक शीतल के पार्टी छोड़ भाजपा में जाने के बाद आप वर्करों के द्वारा जालंधर वेस्ट में प्रदर्शन करके सरकारी बोर्ड तोड़ने के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में चुनाव कमिश्न के द्वारा वीडियोग्राफ़ी भी करवाई गई है जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

हालाँकि पुलिस ने अज्ञात लोगो के खिलाफ मामला दर्ज किया है जिसमें वीडियोग्राफ़ी के बाद प्रदर्शन करने वालों को नामज़द किया जाएगा। चुनाव आयोग को भाजपा के द्वारा पहले ही प्रदर्शन करने की बात का संकेत देने के बाद जालंधर में आप पार्टी वर्करों ने प्रदर्शन के दौरान चुनाव कमीशन के अधिकारियों ने मौक़े पर वीडियो ग्राफ़ी बनाई थी।

जिसमें प्रदर्शन करने वालों की ओर उनके वाहनों तक की वीडियोग्राफ़ी के आधार पर कार्रवाई शुरू हुई है। बता दें कि आप एमपी रिंकू ओर शीतल बीते दिन भाजपा में शामिल हो गए थे जिसके बाद आप वर्करों में इस बात का रोष था। पुलिस ने 283,427,3 धारा के अधीन मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button