ताज़ा खबरपंजाब

HMV कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की पलक सुमन +2 बोर्ड परीक्षा में जिला स्तर पर दूसर स्थान पर रही

HMV कॉलेजिएट स्कूल का शानदार परिणाम

जालंधर, 14 मई (धर्मेंद्र सौंधी) : एच.एम.वी. कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जालंधर की छात्राओं का पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित +2 की परीक्षा में हमेशा की तरह इस साल भी शानदार प्रदर्शन रहा। इन शानदार प्राप्तियों और परिणामों के कारण ही एच.एम.वी. कॉलेजिएट स्कूल को स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के सम्मान से नवाजा गया है। इस वर्ष +2 कामर्स की पलक सुमन ने 972 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला स्तर पर दूसरा स्थान एवं कालेज में प्रथम स्थान पर रहकर संस्था को गौरवान्वित किया।

अनामिका ने 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा एवं नैंसी ने 92.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। साइंस वर्ग में इश्नीत कौर ने 94.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला, नंदिनी ने 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा एवं सृष्टि कुमार ने 90.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

आर्ट्स वर्ग में कोमलप्रीत कौर ने 92.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला, प्रभजोत कौर एवं गुरकंवलजीत कौर ने संयुक्त रूप से 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दसरा एवं खुशी ने 87.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। छात्राओं द्वारा प्राप्त शानदार अंकों के लिए संस्था प्रबंधकों ने अभिभावकों को बधाई दी और कहा कि उन्होंने हमारी संस्था एवं हमारे प्रति विश्वास जताया जिससे छात्राओं ने अपने अथक परिश्रम से उत्तम अंक प्राप्त कर अपने अभिभावकों, गुरुजनों व संस्था के मान-सम्मान में बढ़ौतरी की।

प्राचार्या डॉ. (श्रीमती) एकता खोसला ने विजित छात्राओं को बधाई दी एवं कहा कि एच.एम.वी. संस्था छात्राओं का केवल शैक्षणिक विकास ही नहीं करती बल्कि सर्वांगीण विकास करने में सक्षम है एवं उन्होने छात्राओं को सम्मानित कर भविष्य की सफलता हेतु शुभ आशीर्वाद दिया। अंत में उन्होंने छात्राओं को अपने माता-पिता के प्रति कृतार्थ रहने हेतु प्रेरित किया। डॉ. सीमा मरवाहा स्कूल कोआर्डिनेटर व डीन अकादमिक ने छात्राओं को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी एवं कहा कि यह संस्था छात्राओं को विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है क्योंकि एक आदर्श विद्यार्थी ही देश को उन्नत बनाने में अपना योगदान दे सकता है। श्रीमती अरविंदर बेरी, स्कूल कोआर्डिनेटर ने छात्राओं को बधाई दी एवं भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button