ताज़ा खबरपंजाब

HMV की छात्रा ने लगातार दूसरी बार रेडियो फीचर प्रतियोगिता में जीता प्रथम पुरस्कार

जालंधर, 13 सितंबर (धर्मेंद्र सौंधी) : हंस राज महिला महाविद्यालय की एमए जर्नलिज्म एंड मॉस कम्यूनिकेशन सेमेस्टर तीन की छात्रा साक्षी बडोला ने पुष्पा गुजराल साइंस सिटी, कपूरथला द्वारा आयोजित रेडियो फीचर प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जीता।

पीजी मास कम्युनिकेशन और वीडियो प्रोडक्शन विभाग की लगभग 20 छात्राओं ने एआई इन जर्नलिज्म विषय पर आयोजित सेमिनार में भाग लिया। असिस्टेंट प्रोफेसर सुश्री गायत्री भी उनके साथ थीं। इस सेमिनार का उद्देश्य छात्राओं को पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका के बारे में बताना था। प्राचायां प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने साक्षी बडोला को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

उन्होंने बताया कि साक्षी को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र और 3000 रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. रमा शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का विषय जलवायु परिवर्तन के प्रभाव ओर चुनौतियाँ था।

रेडियो फीचर की अवधि 3-4 मिनट थी। साक्षी ने लगातार दूसरी बार यह पुरस्कार जीता। प्रतियोगिता में पंजाब के कई कॉलेजों और यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने भाग लिया। सभी को पछाड़कर साक्षी बडोला अव्वल रही। इस अवसर पर सहायक प्रोफेसर श्रीमती ज्योति सहगल और सुश्री गायत्री ने भी साक्षी को बधाई दी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button