
अमृतसर 02 नवंबर (साहिल गुप्ता) : पंजाब में एक और दिग्गज विधायक ने पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया है। आम आदमी पार्टी के अमृतसर से विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले बीते दिन आम आदमी पार्टी के दो विधायकों हरमीत सिंह पठान माजरा और पूर्व मंत्री चेतन सिंह जोड़ा माजरा ने पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया था।
हालाँकि कल इस्तीफ़ा देने वाले विधायकों के बाद चर्चा थी कि वो भाजपा में शामिल होने वाले है।

विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार दिल्ली में कुँवर विजय प्रताप सहित पार्टी छोड़ने वाले तीनों विधायकों को भाजपा पार्टी में शामिल करवा रही है।















