ताज़ा खबरपंजाबराजनीति

प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर ने यजित हुरिया को भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनने पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं

निवास स्थान पर पहुंचने पर मुंह मीठा करवाकर किया सम्मानित, भाजपा नेताओं ने भी दी शुभकामनाएं

जालंधर, 01 नवंबर (कबीर सौंधी) : भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जालंधर के पूर्व मेयर राकेश राठौर ने यजित हुरिया को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किए जाने पर उनके निवास स्थान पर पहुंचकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर राकेश राठौर ने यजित हुरिया का मुंह मीठा करवाकर उनका उत्साहवर्धन किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

राकेश राठौर ने कहा कि युवा किसी भी संगठन की महत्वपूर्ण शक्ति होते हैं और युवाओं को संगठन में जिम्मेदारी मिलना उनके उत्साह, सक्रियता एवं संगठनात्मक भागीदारी को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने विश्वास जताया कि यजित हुरिया युवा मोर्चा के माध्यम से युवाओं को संगठन के साथ जोड़ने और पार्टी की गतिविधियों को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर भाजपा जिला जालंधर के पूर्व अध्यक्ष रमन पब्बी, जिला उपाध्यक्ष मनीष विज, करण शर्मा एवं हिमांशु चोपड़ा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने यजित हुरिया को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button