ताज़ा खबरपंजाब

पंजाबी विभाग द्वारा अमृतसर में शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक यात्रा का आयोजन

जालंधर, 03 अक्तूबर (धर्मेंद्र सौंधी) : ए पी जे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर के पंजाबी विभाग द्वारा विद्यार्थियों के शैक्षणिक ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक ज्ञान में वृद्धि करने के उद्देश्य से अमृतसर में एक शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक यात्रा का आयोजन किया गया’ इस यात्रा में पंजाबी विभाग के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक होकर आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त किया। इसके पश्चात उन्होंने जलियांवाला बाग का दौरा किया और भारत के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े ऐतिहासिक घटनाक्रम तथा शहीदों के बलिदान के बारे में जानकारी प्राप्त की।

इस यात्रा के दौरान विद्यार्थियों के साथ मैडम अनुराधा एवं डॉ रमन धादरा ने अध्यापकों के रूप में साथ दिया तथा पूरी यात्रा के दौरान विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया अध्यापकों ने विद्यार्थियों को ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के महत्व से अवगत करवाया।

इस अवसर पर कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ नीरजा ढींगरा ने पंजाबी विभाग के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी शैक्षणिक यात्राएँ विद्यार्थियों को कक्षा की पढ़ाई के अतिरिक्त अपने इतिहास’ संस्कृति और विरासत से प्रत्यक्ष रूप से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

पंजाबी विभाग द्वारा आयोजित यह यात्रा विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक रोचक एवं यादगार अनुभव सिद्ध हुई। विद्यार्थियों ने इस यात्रा के माध्यम से पंजाब की समृद्ध ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को नज़दीक से जानने का अवसर प्राप्त किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button