ताज़ा खबरपंजाब

HMV की म्यूज़िक वोकल की छात्राओं ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन

जालंधर, 06 जून (धर्मेंद्र सौंधी) : हंसराज महिला महाविद्यालय की एम.ए. म्यूज़िक वोकल विभाग की छात्राओं ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करके संस्थान का नाम रोशन किया। एम.ए. म्यूज़िक वोकल सेमेस्टर III में, दर्शन कौर और सृष्टि बहल ने 9.75 का बेहतरीन SGPA हासिल किया, जबकि कोमलप्रीत कौर, उषा देवी ने 9.50 का शानदार SGPA प्राप्त किया।

गौरी, साधिका और इशिता ने भी कमाल का पदर्शन किया और 9.25 का SGPA हासिल किया, जबकि गीता रानी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 8.75 का SGPA प्राप्त किया। प्रिंसिपल डॉ. (श्रीमती) एकता खोसला ने छात्राओं की शानदार शैक्षणिक उपलब्धियों पर गर्व जताया और छात्राओं व डिपार्टमेंट के फैकल्टी सदस्यों की सराहना की।

उन्होंने छात्राओं को भविष्य में भी इसी तरह लगन और कड़ी मेहनत की भावना बनाए रखने के लिए प्रेरित किया और उनकी लगातार सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं। म्यूज़िक वोकल डिपार्टमेंट के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रेम सागर तथा फैकल्टी सदस्यों ने भी छात्राओं को उनकी शानदार उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल और सफल भविष्य की कामना की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button