ताज़ा खबरपंजाब

HMV में पीजी मल्टीमीडिया विभाग द्वारा 40 घंटे का रिएक्ट जेएस प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न

जालंधर, 04 फरवरी (धर्मेंद्र सौंधी) : हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर में प्राचार्या डॉ. श्रीमती एकता खोसला के दिशा-निर्देशन अधीन पीजी मल्टीमीडिया विभाग के मल्टीमीडिया क्लब द्वारा एच.एम.वी. स्किल्ड कोर्स हब के सहयोग से ‘बिल्ड एंड डिप्लॉय वेबसाइटस विद रिएक्ट जेएस’ विषय पर 40 घंटे का अल्पकालिक मूल्यवर्धित प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया।

इस पाठ्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को रिएक्ट जेएस के माध्यम से आधुनिक वेब विकास का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना था, जिसमें हँड्स-ऑन लर्निंग, रियल-टाइम प्रोजेक्ट डेवलपमेंट तथा वेबसाइट डिप्लॉयमेंट तकनीकों पर विशेष जोर दिया गया। यह कार्यक्रम प्रतिभागियों की तकनीकी दक्षताओं को सुदृढ़ करने और उन्हें उद्योग के लिए अधिक तैयार बनाने हेतु आयोजित किया गया। पाठ्यक्रम का सफल आयोजन कॉलेज की प्राचार्या डॉ. (श्रीमती) एकता खोसला के सक्षम नेतत्व में संभव हो सका। कार्यक्रम का कुशल समन्वयन श्रीमती बीनू गुप्ता द्वारा किया गया। श्री आशीष चड्डा, मल्टीमीडिया विभागाध्यक्ष ने पाठ्यक्रम प्रभारी की भूमिका निभाई। सत्रों का संचालन मल्टीमीडिया विभाग की सहायक प्रोफेसर सुश्री हीना धीर न किया। इस पाठ्यक्रम में छात्रों को उत्साहपूर्ण भागीदारी रही तथा उन्हें अत्यंत सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त हुई, जिससे यह पाठ्यक्रम निश्चय ही वेब तकनीकों के क्षेत्र में कौशलता एवं व्यावसायिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button