ताज़ा खबरपंजाब

जालंधर में आज इतने बजे होगा ब्लैकआउट, सभी शहरों की आ गई टाइमिंग

चंडीगढ़, 07 मई (ब्यूरो) : देश के अलग अलग राज्यों में आज मॉक ड्रिल की जाएगी। बता दे कि कश्मीर के पहलगाम में अटैक के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बाद पंजाब (Punjab) भर में 7 मई को मॉक ड्रिल की जाएगी।

इस दौरान सायरन बजाकर लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने का संदेश दिया जाएगा और ब्लैकआउट हो जाएगा। पूरे देश के साथ साथ पंजाब के कई जिलों में भी आज मॉक ड्रिल की जानी है जिसकी टाईमिंग आ गई है।

 

जालंधर में रात 8 बजे से 9 बजे

मिली जानकारी के अनुसार जालंधर में रात 8 बजे से 9 बजे तक, पठानकोट में 10 से 10.30, मोहाली में 7.30 से 7.40, नंगल में 8 से 8.10, होशियारपुर में 8 से 8.10, तरनतारन में 9 से 9.30, बरनाला में 8 बजे होगी।

इसके साथ ही लुधियाना में 8 से 8.30, बठिंडा में 8.30 से 8.35, गुरदासपुर में 9 से 9.30, बटाला में 9 से 9.30, फरीदकोट में 10 बजे, फिरोजपुर में 9 से 9.30, फाजिल्का में 10 से 10.30, अमृतसर में 10.30-11, टांडा में 8 से 8.10 और चंडीगढ़ में 7.30 से 7.40 बजे तक ब्लैकआउट रहेगा

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button