ताज़ा खबरपंजाब

जालंधर में इस इलाके को 100 से ज्यादा पुलिस मुलाजिमों ने घेरा, रोड गलियां सील

जालंधर, 01 मार्च (कबीर सौंधी) : जालंधर में जो भी नया पुलिस कमिश्नर आता है, उसे दिखाने के लिए जालंधर पुलिस के कुछ अधिकारी काजी मंडी पर चढ़ाई कर देते हैं। इसी क्रम में आज भारी पुलिस बल नशे के खिलाफ कार्रवाई को दिखाने के लिए एक बार फिर से काजी मंडी में छापेमारी करने पहुंच गई।

पुलिस द्वारा आज शनिवार को सुबह सुबह काजी मंडी में ऑपरेशन कासो के तहत भारी फोर्स के साथ सर्च ऑपरेशन किया। पूरे इलाके को चारों तरफ से सील कर दिया गया और फिर घरों की तलाशी ली गई। नशा तस्करों और लूटपाट करने वालों पर नकेल कसने के लिए सिटी पुलिस की टीमों द्वारा ये सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

काजी मंडी में ऑपरेशन कासो

आज सुबह से ही टीमें उक्त एरिया में काम करना शुरू कर चुकीं थी। किसी के उठने से पहले ही पुलिस टीमों ने रेड कर दी। चेकिंग के लिए कई थानों के एसएचओज और एरिया एसीपी सहित कई मुलाजिम पहुंचे थे। अधिकारियों ने कहा कि राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए ये ऑपरेशन चलाया गया है।

सुबह 7 बजे शुरू हुआ ऑपरेशन कासो में 100 से ज्यादा मुलाजिम चेकिंग करने के लिए पहुंचे। ऑपरेशन के दौरान उन लोगों के घरों की चेकिंग की गई, जिन पर पहले नशे के केस चल रहे हैं या फिर संदिग्ध है। 20 से ज्यादा घरों की तलाशी ली गई।

बता दें कि काजी मंडी शहर के बीचो बीच एक ऐसा एरिया है, जोकि गलत गतिविधियों के लिए मशहूर है। उक्त एरिया में ट्रैप लगाकर आज ये सर्च ऑपरेशन चलाया गया। वहीं, शहर के कई इलाकों में सरेआम नशा बेचा जाता है, इसकी भनक पुलिस को भी है, लेकिन जहां नशा बेचा जाता है, पुलिस वहां सर्च ही नहीं करती।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button