अंतरराष्ट्रीयताज़ा खबरदिल्ली

दिल्ली में 36 घंटे से फंसे हुए हैं कनाडाई पीएम, सरकार भी नहीं दे रही भाव; जानें पूरा मामला

दिल्ली, 12 सितंबर (ब्यूरो) : कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के लिए अजीब स्थिति बन गई है। वह रविवार को ही भारत से रवाना होने वाले थे लेकिन उनके विमान में तकनीकी खराबी आ गई। बीते दो दिनों से वह दिल्ली के ललित होटल में ही रुके हुए हैं। उनके लिए इसलिए और भी असहज स्थिति है कि बीते दो दिनों में सरकार की तरफ से उन्हें कोई भाव नहीं दिया गया। ना तो उनके साथ किसी भारतीय नेता की वार्ता हुई और ना ही मुलाकात। मंगलवार का दिन उन्होंने अपने बेटे के साथ होटल में ही बिताया। अब उनको और प्रतिनिधिमंडल को लेने के लिए कनाडा से बैकअप विमान आ रहा है।

 

बता दें कि द्विपक्षीय वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कनाडा में भारत विरोधी गतिविधियों का मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा कि अपने देश में वह घृणा और हिंसा को रोकने का हर प्रयास करते हैं। कनाडा में खालिस्तानियों को शह मिलने की वजह से भारत सख्त है। ऐसे में उनके लिए बड़ी अजीब स्थिति बन गई जब बिना किसी काम के ही उन्हें भारत में 36 घंटे से ज्यादा का वक्त गुजारना पड़ा। दूसरी तरफ कनाडा में खालिस्तानी अपने अजेंडे में लगे हैं। सिख फॉर जस्टिस ने ब्रिटिश कोलंबिया के एक गुरुद्वारे में तथाकथित जनमत संग्रह का आयोजन करवाया।

 

विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि ट्रूडो के दिल्ली में रुकने के दौरान किसी और आधिकारिक बैठक के लिए कोई निवेदन नहीं मिला है। वहीं एयरपोर्ट पर ट्रूडो को रिसीव करने वाले राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि उन्हें सिर्फ स्वागत की जिम्मेदारी दी गई थी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button