ताज़ा खबरपंजाब

होशियारपुर में पेट्रोल पंप पर आपस में भिड़े युवक, एक की मौत; आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

होशियारपुर, 08 जुलाई (ब्यूरो) : होशियारपुर-फगवाड़ा मार्ग पर स्थित देर रात पैट्रोल पंप पर एक युवक की हत्या कर दी गई है। इस वारदात को रात 1 बजे रिलायंस पेट्रोल पंप पर अंजाम दिया गया। जानकारी के अनुसार, यहां तेल भरवाने आए कुछ युवकों में आपसी तकरार हो गई, जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक की हत्या कर दी गई।

मृतक की पहचान 20 वर्षीय तनवे सिंह उर्फ धन्ना पुत्र अवतार सिंह निवासी रामगढ़ मोहल्ला होशियारपुर के रूप में हुई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरु कर दी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button