ताज़ा खबरभारत

भाजपा नेता पर हमला, गाड़ी पर पथराव, शीशे तोड़े, सुरक्षाकर्मी घायल

आसनसोल, 12 अप्रैल (ब्यूरो) : पश्चिम बंगाल (West Bengal) में एक लोकसभा और एक विधानसभा के बाई इलेक्शन (By Election) के दौरान आज मारपीट और झड़प की खबर है। उप चुनाव के लिए जारी वोटिंग के दौरान भाजपा (BJP) नेता पर हमला हुआ है। उपद्रवियों ने भाजपा नेता की गाड़ी पर हमला कर दिया।

जानकारी के मुताबिक आसनसोल के बाराबनी के जामग्राम के कपिष्टा के 175 नंबर बूथ में भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पाल के साथ मारपीट हुई है। घटना की शुरूआत भाजपा नेता के सुरक्षा कर्मियों के साथ धक्का मुक्की से हुई। इसके बाद उपद्रवियों ने पथराव शुरू कर दिया।

सुरक्षा कर्मी हुआ घायल

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक भाजपा प्रत्याशी को सुरक्षा बलों ने किसी तरह से वहां से निकाला। इस दौरान उपद्रवियों ने वाहनों पर पथराव शुरू कर दिया, जिससे भाजपा प्रत्याशी के साथ चल रहा एक वाहन का शीशा टूट गया। इस घटना में एक सुरक्षा कर्मी घायल हो गया है।

भाजपा नेता अग्निमित्रा पाल ने टीएमसी समर्थकों पर आरोप लगाया है। भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि तृणमूल के लोगों ने हमारे उपर हमला किया, गाड़ी पर हमला किया गया, हमारे लोग घायल हुए हैं। तृणमूल डर गई है इसलिए ये सब कर रही है और प्रशासन मूक दर्शक बनी है। मेरे सुरक्षाकर्मी पर भी हमला किया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button