ताज़ा खबरपंजाब

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी संगठन के सदस्यों ने मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी से की विशेष मुलाकात

महासचिव अशोक वाल्मीकि के नेतृत्व में सफाई सेवकों को जालंधर में रेगुलर करने और नई पोस्टों पर भर्ती करने की रखी मांग

 

मुख्यमंत्री ने संगठन की इस मांग को पूर्ण करने का दिया आश्वासन

 

जालंधर, 25 दिसंबर (बादल गिल) : राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी संगठन के सदस्यों ने महासचिव अशोक वाल्मीकि के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पंजाब सरदार चरणजीत सिंह चन्नी से एक विशेष मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी संगठन के सदस्यों द्वारा सफाई सेवकों को जालंधर में रेगुलर करने और नई पोस्टों पर भर्ती करने की मांग रखी गई।

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी संगठन के महासचिव अशोक वाल्मीकि ने न्यूज़ 24 पंजाब के प्रतिनिधि से बातचीत करते हुए बताया कि संगठन की इस मांग को लेकर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आश्वासन दिया है कि वह संगठन की इस मांग को अवश्य पूर्ण करेंगे। इस मौके राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी संगठन के सदस्यों द्वारा मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button