ताज़ा खबरपंजाब

पूर्व कैबिनेट मंत्री अवतार हैनरी व हल्का विधायक बावा हैनरी के दिशा निर्देशों अनुसार उपभोक्ताओं के बिजली बिल के बकाया माफी के फार्म भरने का कैंप लगाया : बब्बू सिडाना

जालंधर, 25 अक्टूबर (कबीर सौंधी) : आज पूर्व कैबिनेट मंत्री अवतार हैनरी व हल्का विधायक बाबा हेनरी के दिशा निर्देशों पर जालंधर नार्थ हलके के वार्ड न. 66 के इंचार्ज बब्बू सिडाना सिडाना की अध्यक्षता मे पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा जो 2 किलोवाट से कम वाले बिजली उपभोक्ताओं के बिजली के बकाया बिलों को माफ किए जाने की घोषणा की गई है उस पर अमल करने के लिए बब्बू सिडाना के मुख्य कार्यालय में कैंप लगा कर लोगों के फार्म भरे गए।

इस कैंप में ढाई सौ के करीब लोगों ने अपने फार्म भरे और पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के इस फैसले से लोगों मे बहुत उत्साह था और ऐसे सभी वर्गो के बिल माफ करने के इस फैसले की चर्चा पुरे पंजाब मे सुनने को मिल रही है जिसने विरोधी पार्टीयों को भी संयम में डाल दिया है। इस अवसर पर वार्ड इंचार्ज बब्बू सिडाना, सुनील कुमार नवदीप, साहिल इत्यादि उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button