चंडीगढ़ताज़ा खबर

सिखों को लेकर किरण बेदी ने दिया विवादित बयान, ’12 बजे करेंगे किताब लॉन्च, कोई सरदार जी तो नहीं है’

चंडीगढ़, 14 जून (ब्यूरो) : देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी ने सिखों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। दरअसल किरण बेदी ने अपनी किताब ‘फियरलेस गवर्नेस’ के हिंदी संस्करण के लॉन्च पर 12 बजे वाली’ टिप्पणी कर सिखों का मजाक उड़ाया है। किताब लॉन्च करते हुए उन्होंने कहा, ”हम 12 बजे किताब का विमोचन करेंगे।, कोई सरदार जी तो यहां नहीं है । ” तभी वहां मौजूद लोग हंसने लगते हैं।

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। किरण बेदी की इस टिप्पणी से सिख समुदाय में आक्रोश फैल गया है। सोशल मीडिया पर भी उनका लगातार विरोध देखने को मिल रहा है। जिसके बाद यूजर्स किरण बेदी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button