ताज़ा खबरपंजाब

मोनिका टावर के तीसरी मंजिल में पुलिस की रेड, कई लड़के लड़कियों को पुलिस ने चेतावनी देकर छोड़ा

जालंधर 25 जनवरी (कबीर सौंधी) : मिलाप चौक के निकट बने मोनिका टावर में पुलिस ने छापेमारी करने की सूचना है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मोनिका टावर के तीसरी मंजिल के एक हुक्का बार में आज पुलिस ने रेड की है परंतु पुलिस को वहां से कुछ खास उपलब्धि नहीं मिली और आधे घंटे के सर्च के बाद पुलिस वहां से बैरंग लौटी।

बताया जा रहा है कि मोनिका टावर के तीसरी मंजिल में एक हुक्का बार चलता है और वहां पर छोटे-छोटे केबिन बनाकर लड़के लड़कियों को दिया जाता है और वहां पर हुक्का भी परोसा जाता है। आज दोपहर 2:00 बजे के करीब थाना नंबर चार की पुलिस ने वहां पर छापेमारी कर कई लड़के और लड़कियों को हिरासत में लिया है जब इस संबंध में थाना नंबर 4 के एसएचओ मुकेश कुमार से बात की गई तो उन्होंने रूटीन चेकिंग बताकर बात को डाल दिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button