ताज़ा खबरपंजाब

HMV के छात्रों ने BBA Sem-VI रिजल्ट में बाज़ी मारी

जालंधर, 11 अगस्त (कबीर सौंधी) : हंस राज महिला महा विद्यालय, जालंधर के बीबीए सेमेस्टर-VI के छात्रों ने विश्वविद्यालय परीक्षा में दूसरा और 5 वां स्थान हासिल करके संस्थान का नाम रौशन किया। जैस्मीन ने 2150 में से 1743 अंक हासिल कर दूसरा और अनमोलप्रीत कौर ने 1699 अंकों के साथ 5वां स्थान हासिल किया। प्राचार्य प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने इस उपलब्धि के लिए विभागाध्यक्ष श्रीमती मीनू कोहली, संकाय सदस्यों और छात्रों को बधाई दी। इस अवसर पर श्रीमती बीनू गुप्ता एवं श्रीमती सविता महेंद्रू भी उपस्थित थीं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button