ताज़ा खबरपंजाब

सीनियर सिटीजन सेल भाजपा के पदाधिकारियों और एन.जी.ओ.सेल भाजपा के जिलाध्यक्ष का सम्मान

जालंधर 29 जुलाई (दीपक चीमा) : प्रदेश भाजपा प्रवक्ता भगत के कार्यालय बस्ती नौ में एक विशेष बैठक सीनियर सिटीजन सेल जिला भाजपा की हुई । इस बैठक में मोहिंदर भगत और जालंधर वैस्ट के कार्यकर्ताओं की तरफ से सीनियर सिटीजन सेल जिला भाजपा के पदाधिकारियों और एन.जी.ओ.सेल भाजपा के जिलाध्यक्ष का सम्मान किया गया ।

सीनियर सिटीजन सेल जिला भाजपा के अध्यक्ष कांत क़रीर, वरिंदर अरोड़ा महासचिव,अशोक चड्डा उपाध्यक्ष ,दीपक जोड़ा सचिव , प्रवीन हांडा उपाध्यक्ष,स. अमरजीत सिंह राही उपाध्यक्ष, एस. के. सहदेव प्रवक्ता, मास्टर मुनि लाल मीडिया प्रभारी और भाजपा एन.जी.ओ.सेल के जिलाध्यक्ष वरूण तनेजा को मोहिंदर भगत ने चुनरी देकर सम्मानित किया। भगत ने एन.जी.ओ.सेल के जिलाध्यक्ष वरूण तनेजा और सभी सीनियर सिटीजन सेल जिला भाजपा के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि केंद्र की विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं को जो लोगों के लिए चलाई जा रही हैं उनको घर घर तक पहुंचाने की जिम्मेवारी बखूबी निभाए और पार्टी की नीतियों को लोगों के बीच लेकर जाएं ताकि संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत बनाया जा सके। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अमित लुधरा और दविंदर भारद्वाज ,भाजपा नेता गुरमीत चौहान,सतपाल पप्पू प्रधान,रमेश महाजन, गौरव जशी, नवीन सोनी,मास्टर मुनि लाल, नीटा बहल, संजीव शर्मा,बिन्नी इत्यादि उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button