क्राइमताज़ा खबरपंजाब

लुधियाना में चलते ऑटो में गैंगरेप करने वाले पकड़े : 3 आरोपियों ने लड़की के साथ नहर किनारे किया दुष्कर्म

लुधियाना, 22 दिसंबर (ब्यूरो) : बड़ी खबर मिली है कि लुधियाना में चलती आटो में लड़की को किडनैप कर गैंगरेप किया गया। इस घटना के बाद दहशत का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार शिमलापुरी की एक युवती (20) को गांव गिल छोड़ने के बहाने ऑटो चालक युवक ने किडनैप कर लिया।

बताया जा रहा है कि लड़की को कैंड नहर के नजदीक सुनसान इलाके में ले गए, जहां उसके साथ ऑटो चालक और उसके दो साथियों ने गैंगरेप किया। फिर से चलते ऑटो से फैंक कर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस और उच्चाधिकारी हरकत में आ गए। बताया जा रहा है पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ऑटो चालक सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें ऑटो चलाने वाला नाबालिग है। उसके 2 साथियों की पहचान अनिल, गुरप्रीत के रूप में हुई है। आरोपियों से एक मोटरसाइकिल भी पुलिस को बरामद हुआ है, जो चोरी का है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button