क्राइमताज़ा खबरपंजाब

हत्या और लूटपाट की कई वारदातों को अंजाम देने वाले शेरू गैंग के सदस्य को पुलिस ने किया काबू

जालंधर, 12 अगस्त (धर्मेंद्र सौंधी) : पंजाब के जालंधर में पुलिस ने शेरू गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार कर उसके पास से एक पिस्तौल और दो कारतूस बरामद किए हैं। अपराधी आदमपुर में एक हत्या के मामले में पुलिस को वांछित था।

पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने गुरुवार को बताया कि अपराधी संदीप सिंह पुलिस को आदमपुर में एक व्यक्ति की हत्या और लूटपाट की कई वारदातों में वांछित था। पुलिस ने संदीप सिंह को जालंधर के गाजीगुल्ला से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि संदीप से बरामद पिस्तौल वह विहार से खरीद कर लाया था,‌ जिसकी जांच की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button