ताज़ा खबरपंजाब

सीनियर सिटीजन सेल भाजपा के मंडल 8 की घोषणा

जालंधर, 07 अगस्त (कबीर सौंधी) : भारतीय जनता पार्टी मंडल 8 की बैठक मंडल अध्यक्ष अमित लुधरा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें प्रदेश भाजपा प्रवक्ता मोहिंदर भगत विशेष रूप से पहुंचे । बैठक में भाजपा मंडल 8 के सीनियर सिटीजन सेल की घोषणा की गई। मंडल नंबर 8 के प्रधान अमित लुधरा और जिलाध्यक्ष सीनियर सिटीजन सेल कांत क़रीर के नेतृत्व में मंडल 8 के सीनियर सिटीजन सेल का गठन किया गया। मोहिंदर भगत ने सीनियर सिटीजन सेल भाजपा के मंडल अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी की नीतियों को लोगों के बीच लेकर जाएं ताकि संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत बनाया जा सके। बैठक में दविंदर खेड़ा को भाजपा मंडल 8 के सीनियर सिटीजन सेल का अध्यक्ष बनाया गया । भाजपा मंडल 8 के सीनियर सिटीजन सेल में रमेश शर्मा और बलविंदर सिंह महासचिव,ललित क़रीर और महंगा राम उपाध्यक्ष,ओंकार नाथ को सचिव बनाया गया ।

इस अवसर पर जालंधर जिला सीनियर सिटीजन सेल भाजपा के प्रधान कांत करीर, महामंत्री ओमप्रकाश सप्पल, महामंत्री वरिदर अरोड़ा,उपाध्यक्ष अशोक चड्डा ,मंडल अध्यक्ष अमित लुधरा,नीटा बहल,रमेश महाजन,राकेश भोला,आई के चुघ,विपिन शर्मा,देव राज महाजन,सुखदेव राज अरोरा,मोहन लाल बस्सी,संजीव शर्मा मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button