ताज़ा खबरपंजाब

इनोवा और ट्राले में टक्कर, जालंधर के पांच पत्रकार घायल

ऊना, 10 अप्रैल (ब्यूरो) :- हिमाचल प्रदेश के ऊना में धार्मिक स्थल पर माथा टेकने के लिए गए पांच पत्रकारों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में अमृतपाल सिंह जंगी, विशाल शर्मा, बृजेश कुमार, वरिदर कुमार और रोहित मदान घायल हो गए। सभी की हालत खतरे से बाहर है।जानकारी के मुताबिक घायल पत्रकारों को ऊना के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पांचों पत्रकार इनोवा गाड़ी में ऊना गए थे और माथा टेक कर वापस जालंधर आ रहे थे। ऊना में उनकी गाड़ी के आगे जा रहे एक पिकअप ट्राले ने अचानक ब्रेक लगा दी जिससे पत्रकारों की गाड़ी पिकअप ट्राले में जा टकराई।उधर, ट्राले में सवार करीब आठ लोग भी घायल हो गए जिनको सिविल अस्पताल ऊना में दाखिल करवाया है। ऊना पुलिस ने ट्राला चालक को हिरासत में ले लिया है। घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है और उनको जालंधर में रेफर कर दिया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button