चंडीगढ़ताज़ा खबर

सुखबीर बादल ने 31 सदस्यीय कमेटी का किया ऐलान

चंडीगढ़, 17 जनवरी (ब्यूरो) : पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के सुप्रीमों सुखबीर बादल ने राज्य में 31 सदस्यीय व्यापार और उद्योग सलाहकार बोर्ड का ऐलान किया है। सुखबीर बादल ने उद्योगों और व्यापारियों की समस्याओं को समझने और उन्हें बेहतर ढंग से विकसित करने में मदद हेतु यह घोषणा की है।

मामले की जानकारी अकाली दल के सीनियर नेता दलजीत चीमा ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने कहा कि इस कमेटी को बनाने का मुख्य उद्देश्य राज्य में इंडस्ट्री को बेहतर ढंग से विकसित करना और व्यापारियों को आ रही मुश्किलों बारे जानना होगा और राज्य में उद्योगों को विकसित करने में पूर्ण रूप से मदद करेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button