ताज़ा खबरपंजाब

राधा स्वामी सत्संग ब्यास पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

ब्यास 25 मार्च (संतोष राय) : केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज अमृतसर स्थित राधा स्वामी डेरा ब्यास पहुंचे।इस दौरान भाजपा नेता राज कुमार वेरका और श्वेत मलिक द्वारा स्वागत किया गया।वहीं राजनाथ सिंह ने डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह से मुलाकात कर उनका सत्संग भी सुना।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह से मुलाकात के दौरान कई जनकल्याण के मुद्दों पर बात की और डेरे की ओर से दी जाने वाली शिक्षा, चिकित्सा एवं सफाई जैसी सेवाओं की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पंजाब का व्यास क्षेत्र सफाई के मामले में पूरे भारत में पहले स्थान पर माना जा रहा है।

जिसका श्रेय राधा स्वामी सत्संग ब्यास को जाता है। उन्होंने कहा कि डेरा सत्संग ब्यास जनकल्याण में हमेशा अग्रसर रहा है। जोकि एक आकर्षण का केंद्र है और जन कल्याण के लिए डेरा सत्संग ब्यास को केन्द्र सरकार से जो उम्मीदें हैं। केंद्र सरकार उन्हें पूरा करने के लिए वचनबद्ध है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button