ताज़ा खबरपंजाब

दूरदर्शन एनक्लेव वेलफेयर सोसाइटी की ओर से गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा दूरदर्शन एनक्लेव में सोसायटी की ओर से 11हजार रूपए का चेक भेंट

जालंधर 27 फरवरी (धर्मेन्द्र सौंधी) : आज दूरदर्शन एनक्लेव वेलफेयर सोसाइटी की ओर से गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा दूरदर्शन एनक्लेव में सोसायटी की ओर से 11हजार रूपए का चेक भेंट स्वरूप देकर योगदान दिया गया। सोसाइटी हमेशा समाज के कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती है और पिछले वर्ष कोविड-19 दौरान भी लगातार 10 दिन लंगर की सेवा की गई और पंखे भी दान किए गए।

इस अवसर पर समाजसेवी अतुल ढल्ल ने कहा कि हमें सामाजिक और धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर योगदान देना चाहिए जिससे आपसी भाईचारा व सांझ बढ़ती है। इसलिए लोगों को ऐसे कार्य में बढ़-चढ़कर योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर अतुल ढल्ल, प्रवीण कुंद्रा, संदीप ढल्ल, अनिल सोनी, ओमप्रकाश, हरभजन खुराना, रिंकू कलसी, भूपेंद्र भाटिया, सतपाल पाटिया, सुखवंत, अभिषेक कपूर, नरेंद्र, सुक्रांत शर्मा, राजेश महेंद्रु, अमित माटा इत्यादि उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button