ताज़ा खबरपंजाब

HMV की मेधावी छात्राओं ने उत्कृष्ट अंकों से बढ़ाया संस्थान का गौरव

जालंधर, 18 जून (धर्मेंद्र सौंधी) : हंस राज महिला महाविद्यालय, जालंधर की बी.एससी. मेडिकल एवं नॉन-मेडिकल सेमेस्टर-V की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान की गौरवशाली शैक्षणिक परंपरा को एक बार फिर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। छात्राओं की इस उल्लेखनीय सफलता से महाविद्यालय परिसर में हर्ष और उत्साह का माहौल है। परिणामों में तानिया ने 8.69 एसजीपीए प्राप्त किया। गुरलीन ने 8.52 एसजीपीए प्राप्त किया, जबकि हिमांशी ने 8.48 एसजीपीए अर्जित किया।

इसके अतिरिक्त कोमल ने 8.30 एसजीपीए तथा अनु चौधरी ने 8.24 एसजीपीए प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक प्रतिभा का शानदार परिचय दिया। इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. (श्रीमती) एकता खोसला ने छात्राओं की इस उल्लखनीय उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उत्कृष्ट परिणाम निरंतर परिश्रम, समर्पण और लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतिफल होते हैं। उन्होंने कहा कि एचएमवी सदैव विद्यार्थियों में शैक्षणिक उत्कृष्टता, नवाचार और आत्मविश्वास को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। छात्राओं की यह सफलता न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि पूरे महाविद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है।

उन्होंने सभी सफल छात्राओं को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर प्रगति की शुभकामनाएं दीं। केमिस्ट्री विभागाध्यक्ष डॉ. दीप्तिशिखा ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह शानदार परिणाम विद्यार्थियों की लगन, अनुशासित अध्ययन और विभाग के शिक्षकों के अथक प्रयासों का प्रतिफल है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ये छात्राएं भविष्य में भी अपनी प्रतिभा और परिश्रम के बल पर नई उपलब्धियां हासिल कर महाविद्यालय का नाम रोशन करती रहेंगी। महाविद्यालय प्रबंधन, संकाय सदस्यों तथा विद्यार्थियों ने सभी सफल छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनकी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया। यह सफलता न केवल छात्राओं के लिए बल्कि पूरे एचएमवी परिवार के लिए गौरव का विषय है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button