ताज़ा खबरपंजाब

महिला ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट पर SHO पर लगाए गंभीर आरोप

मानसा, 13 फरवरी (ब्यूरो) : महिला की मौत के मामले में रेलवे पुलिस मनसा ने ट्रैफिक पुलिस मानसा में तैनात एक थानेदार के खिलाफ कार्रवाई की है। दरअसल, जिले में 30 वर्षीय महिला ने ट्रेन के आगे आकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। उक्त महिला किराये के कमरे में रहती थी।

 

मिली जानकारी के अनुसार मतृक महिला के पति की मौत हो चुकी थी और अब वह थानेदार बिकर सिंह के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। वहीं घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें मृतक महिला ने थानेदार बिकर सिंह पर मानसिक और शारिरिक शोषण के लगाए आरोप है। जबकि मृतक महिला के परिवार वाले आरोप लगा रहे हैं कि अमनदीप कौर की हत्या की गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button