चंडीगढ़ताज़ा खबर

हिमाचल चुनाव की स्टार प्रचारक फेहरिस्त में जालंधर से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तजिंदर बिट्टू का नाम

चंडीगढ़ (ब्यूरो) : कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश के चुनाव को लेकर अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। इसमें पंजाब के चार नेताओं का नाम शामिल है। कांग्रेस की लिस्ट में पंजाब के नेताओं में सबसे ऊपर प्रताप सिंह बाजवा का नाम है। बाजवा हिमाचल चुनाव में पर्यवेक्षक भी हैं।

वहीं, प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का नाम सबसे नीचे है। वड़िंग से ऊपर जालंधर के तजिंदर बिट्टू और लुधियाना के गुरकीरत कोटली का नाम है। हालांकि बिट्टू और कोटली हिमाचल चुनाव में सेक्रेटरी इंचार्ज भी हैं। पार्टी का कहना है कि इसलिए भी इन दोनों नेताओं का नाम वड़िंग से ऊपर रखा गया है। तजिंदर बिट्टू ने जालंधर में जिला प्रधान और इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन की जिम्मेदारी निभाई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button