ताज़ा खबरपंजाब

ACP हरजिंदर सिंह ने किया खुलासा, अर्बन एस्टेट में ट्रैवल एजेंट ने की थी फायरिंग

जालंधर, 12 अक्तूबर (कबीर सौंधी) : महानर जालंधर के पॉश एरिया अर्बन एस्टेट फेज़-1 में हुई फायरिंग की घटना में खुलासा हुआ है। कान मालिक और किराएदार के बीच चल रहे विवाद में किराएदार के पक्ष में आए ट्रेवल एजैंट ब्रह्मराज ने फायरिंग की थी। आरोपी ब्रह्मराज ने दो राउंड फायर किए। पुलिस ने दोनो आरोपियों प्रिंस महाजन और ब्रह्मराज को पुलिस ने अरेस्ट करके 32 बोर पिस्तौल भी बरामद किया है।एसीपी माडल टाऊन हरजिन्द्र सिंह ने बताया कि दोपहर के समय सूचना मिली थी कि अर्बन एस्टेट फेज़-1 एरिया में गोली चली है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वारदात में संलिप्त दो आरोपी प्रिंस महाजन और ब्रहमराज को काबू किया गया।एसीपी हरजिन्द्र सिंह ने बताया कि जांच में पता चला कि कोठी नंबर 944 के मालिक रविन्द्र कुमार और उनके किराएदार प्रिंस महाजन के बीच प्रोपर्टी विवाद चल रहा है।एसीपी हरजिन्द्र सिंह ने बताया कि बुर्जुग रविन्द्र कुमार द्वारा कोठी नंबर 944 का ग्राउंड फ्लोर प्रिंस महाजन को कुछ सालों से किराए पर दे रखा है, जबकि पहली मंजिल उनके (रविन्द्र कुमार) के पास ही है।

प्रिंस महाजन द्वारा कई सालों से किराया नहीं दिया गया और उसने अदालत से स्टे भी लिया है।एसीपी ने बताया कि आज दोपहर जब रविन्द्र कुमार व उनकी पत्नी वहां आए तो प्रिंस महाजन ने उन्हें घर में आने से रोका। इसी बात पर विवाद हो गया।प्रिंस महाजन व उसके साथियों द्वारा रविन्द्र कुमार से मारपीट की गई। विवाद बढ़ने पर प्रिंस का दोस्त ब्रह्मराज भी वहां आ गया।

एसीपी हरजिन्द्र सिंह के मुताबिक आरोपी ब्रह्मराज ने अपनी 32 बोर पिस्तौल से दो फायर कर दिए। जिससे अफरा तफरी मच गई।एसीपी हरजिन्द्र ने बताया कि पुलिस ने मौके पर ही प्रिंस महाजन और ब्रह्म राज को अरेस्ट कर लिया है। ब्रह्मराज से पिस्तौल भी बरामद कर लिया गया है।एसीपी ने बताया कि ब्रह्मराज ट्रैवल एजैंट है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पता चला है कि ब्रह्मराज का बस स्टेंड के निकट ट्रेवल एजैंटी का दफ्तर है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button