ताज़ा खबरपंजाब

परगट सिंह के पंजाब प्रधान बनने से हर कांग्रेस कार्यकर्ता में नई ऊर्जा का संचार : बब्बू सिडाना

बोले – पंजाब में कांग्रेस सरकार का बनना तय

जालंधर, 05 अक्तूबर (कबीर सौंधी) : कांग्रेस उपाध्यक्ष बब्बू सिडाना ने आज कहा कि कांग्रेस विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस प्रधान बनाए जाने से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। यही ऊर्जा पंजाब में कांग्रेस सरकार बनाएगी और पंजाब की जनता आम आदमी पार्टी सरकार को उखाड़ फेंकेगी। बब्बू सिडाना ने कहा कि परगट सिंह बहुत ही संजीदा राजनीतिज्ञ हैं और सदैव गंभीर मुद्दों को ही उठाते रहे हैं। पंजाब के हर मुद्दे को उन्होंने अलग-अलग मंचों पर उठाया है। परगट सिंह की अगुवाई में सभी कांग्रेसी एकजुटता से चुनाव लड़ेंगे और जीत हासिल करेंगे।

बब्बू ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान ने बहुत ही सोच विचार के बाद परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस की कमान सौंपी है और यह फैसला बिल्कुल सही है। बब्बू ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे हाईकमान की झोली में पंजाब की जीत जरूर डालें। बब्बू सिडाना ने कहा कि परगट सिंह हाकी टीम के कप्तान के तौर पर भारत का नाम पूरे देश में रोशन किया है और अब पंजाब कांग्रेस के कप्तान के तौर पंजाब में कांग्रेस का परचम फहराएंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button