ताज़ा खबरपंजाब

पंजाब के इस होटल में पुलिस ने मारा छापा, आपत्तिजनक हालत में पकड़े युवक-युवतियां

अबोहर, 11 मार्च (ब्यूरो) : पंजाब के एक होटल में जिस्म फिरोशी कर रहे तीन युवकों और दो महिलाओं को पुलिस ने आपत्तिजनक हालत में काबू किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक अबोहर के बस स्टेंड के पीछे बने एक होटल में गत दोपहर पुलिस ने छापेमारी के दौरान जिस्म फिरोशी कर रहे तीन युवकों और दो महिलाओं को आपत्तिजनक हालत में काबू किया है।

काफी समय से मिल रही थी सूचना

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि हमें काफी समय से सूचना मिल रही थी कि बस स्टेंड के पीछे बने ए के होटल में संचालकों द्वारा अनैतिक कार्यों के लिए लोगों को कमरे उपलब्ध करवाए जाते हैं।

कई बार यहां पर नाबालिग लड़के लड़कियां भी आते हैं। इसी के चलते पुलिस ने छापेमारी कर वहां से तीन युवकों और दो महिलाओं को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। इसके साथ ही पुलिस ने होटल के रिकॉर्ड जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button