ताज़ा खबरदिल्ली

जेल में कैदियों के बीच खूनी झड़प, तेजधार हथियार से किया कत्ल

नई दिल्ली, 21 सितंबर (ब्यूरो) : दिल्ली की रोहिणी जेल में उस समय हड़कंप मच गया जब तेजधार हथियार से हमला कर कैदी का कत्ल कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार दोपहर के समय कैदी पर हमला कर दिया गया। इस हमले के बाद कैदी को संदिग्ध परिस्थितियों में रोहिणी जेल से अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

जिस कैदी की हत्या हुई वह आर्म्स एक्ट के मुकदमे में जेल में बंदा था। बताया जा रहा है कि कैदी का जेल के कुछ कैदियों के साथ झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद कुछ कैदियों ने विचाराधीन कैदी पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया और हमले में कैदी की मौत हो गई।

बताया जाता है कि यह घटना रोहिणी जेल के वार्ड 3 में दोपहर करीब 12 बजे के आसपास हुई। जिस कैदी की हत्या हुई वह कोई बड़ा गैंगस्टर नहीं है। यह भी बताया गया कि यह घटना किसी गैंगवार से जुड़ी हुई नहीं है। जिस कैदी की हत्या हुई उसका नाम प्रमोद बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक प्रमोद जेल के अंदर तंबाकू बेचता था। इसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हुई थी। भोला और मुकेश नाम के कैदियों पर प्रमोद की हत्या का आरोप है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button