ताज़ा खबरपंजाबहादसा

ट्रेन की चपेट में आने से पंजाब पुलिस के ASI की हुई मौत

लुधियाना, 15 जून (ब्यूरो) : लुधियाना में ट्रेन की चपेट में आने से एक ASI की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना दोपहर करीब 1.30 बजे की है, जहां लक्कड़ पुल के पास ट्रेन की चपेट में आने से ASI की शरीर के दो टुकड़े हो गए। राहगीरों से सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना जीआरपी की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है।

मृतक पुलिस कर्मी की पहचान जिंदर कुमार के रूप में हुई है। वह अभी हाल ही में थाना सलेम टाबरी में तैनात हुआ था। अभी इस बात का पता नहीं चल पा रहा है कि पुलिस कर्मी ने आत्महत्या की है या जल्दबाजी में उसका पांव स्लिप हुआ है। थाना जीआरपी के एसएचओ जसकरण सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button