क्राइमताज़ा खबरपंजाब

जालंधर देहात पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 350 किलो चूरा पोस्त सहित 3 तस्कर किए गिरफ्तार

जालंधर (कबीर सौंधी) : SSP संदीप गर्ग के दिशा निर्देशों पर एसपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में डीएसपी हरिदंर सिंह मान की देखरेख में थाना भोगपुर की पुलिस ने भारी मात्रा में नशीले पदार्थ सहित 3 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी गर्ग ने बताया कि थाना प्रभारी मंजीत सिंह भोगपुर में नाकाबंदी दौरान पर मौजूद थे।इसी दौरान सूचना मिली कि ट्रक नंबर जेके 01 एएच 8676 का ड्राईवर सहिबाज पुत्र सायदा वासी अकबर पुर स्टेट हरियाणा और उसके साथी यियासर अहमद पुत्र नूर मोहम्मद, याबिर हुसैन पुत्र मोहम्मद अशरफ दोनो वासी स्टेट जेएंडके ट्रक में पत्थर मिट्टी के नीचे चूरा पोस्त छिपाकर पंजाब में सप्लाई करते हैं। पुलिस ट्रैप लगाकर तीनो आरोपियों को ट्रक सहित काबू कर लिया। तलाशी दौरान 350 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों के ऊपर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button