क्राइमताज़ा खबरपंजाब

जालंधर : छीना-झपटी के मामले में 1 आरोपी गिरफ्तार

जालंधर, 14 नवंबर (कबीर सौंधी) : थाना छह की पुलिस के छीना झपटी के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान दविंदरपाल सिंह निवासी रविदास नगर के रूप में हुई है।

थाना प्रभारी अजायब सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई सतपाल सिंह ने छीना झपटी के मामले को सुलझाते हुए आरोपित दविंदरपाल सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपित दविंदरपाल अपने दोस्त हनीप्रीत के साथ मिलकर छीना झपटी की वारदातों को अंजाम देता था, जिसकी पुलिस तलाश में जुट गई है। पुलिस आरोपित को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि और खुलासे हो सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button