ताज़ा खबरपंजाब

जालंधर में पासपोर्ट अदालत 25 फरवरी को : रीजनल पासपोर्ट अफसर द्वारा आवेदकों को जरूरी दस्तावेजों के साथ पहुंचने की अपील

जालंधर, 20 फरवरी (कबीर सौंधी) : रीजनल पासपोर्ट अधिकारी यशपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 फरवरी 2026 को रीजनल पासपोर्ट दपतर, एस.सी.ओ. नंबर 42-51, पैकेट-1, नजदीक बस स्टैंड जालंधर में पासपोर्ट अदालत लगाई जा रही है। उन्होंने बताया कि यह पासपोर्ट अदालत लगाने का उदेश्य 31 जनवरी 2026 तक जमा हुई सभी श्रेणियों के आवेदकों को राहत पहुंचाने का है, जिनके आवेदन पत्र किसी कारणवश बकाया रह गए हैं।

उन्होंने कहा कि योग्य आवेदक निश्चित तिथि को जरूरी दस्तावेजों के साथ लेकर सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आ सकते हैं, ताकि बकाया आवेदन पत्रों के निपटारे की प्रक्रिया को तेज किया जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि विदेश मामलों के मंत्रालय द्वारा पासपोर्ट अर्जियों की प्रक्रिया के लिए किसी भी संस्था को अधिकृत नहीं किया गया है। उन्होंने आवेदकों को सलाह दी कि विदेश मामलों के विभाग की अधिकृत वेबसाइट

http://www.passportindia.gov.in के माध्यम से आवेदन किया जाए और किसी भी एजेंट के झांसे में न आएं। उन्होंने कहा कि आवेदक पासपोर्ट संबंधी किसी भी प्रकार की सहायता के लिए दफ्तर आ सकते हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button