ताज़ा खबरपंजाब

HMV की इंस्टीट्यूशंस इनोवेशन काउंसलि ने पिडिलाइट के सहयोग से एंट्रीप्रेन्योरियल पेंटिंग इवेंट का किया आयोजन

जालंधर, 23 जनवरी (धर्मेंद्र सौंधी) : हंसराज महिला महाविद्यालय के स्किल विभाग की ओर से गणतंत्र दिवस पर आधारित तीन दिवसीय एंट्रीप्रेन्योरिल पेंटिंग इवेंट का आयोजन किया गया। यह आयोजन पिडीलाइट के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर स्किल फैकल्टी इंचार्ज डॉ. राखी मेहता द्वारा एंट्रीप्रेन्योरशिप एंड इनोवेशन विषय पर सेशन में छात्राओं को संबोधित किया गया।

इस सेशन में स्किल डिवेलपमेंट, एडैपटेबिलिटी, कोलैबोरेशनस बिल्डिंग कम्यूनिटी, लीडरशिप, क्षमताओं तथा विकास जैसे विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। पिडीलाइट आर्ट एक्सपर्ट श्रीमती नवदीप कौर, श्रीमती रीतू लाल व श्री विकास द्वारा हँड्स ऑन ट्रेनिंग का सैशन आयोजित किया गया। छात्राओं ने फ्रिज मैग्नेट, बैच, पेपर वेट, घड़ियां आदि पेंट की। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने छात्राओं के काम की बहुत प्रशंसा की।

उन्होंने डॉ. राखी मेहता, डॉ. नीरू भारती शर्मा, श्रीमती नवनीता, श्री आशीष चड्ढा व श्रीमती मुक्ति अरोड़ा को बधाई दी। डीन यूथ वैलफेयर डॉ. नवरूप, डीन इनोवेशन डॉ. अंजना भाटिया, डीन अकादमिक डॉ. सीमा मरवाहा तथा अन्य फैकल्टी सदस्यों ने इस आयोजन में छात्राओं की प्रशंसा की। इस इवेंट में सभी विभागों की छात्राओं ने भाग लिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button