उत्तराखंडताज़ा खबरधार्मिक

महाशिवरात्रि के अवसर पर घोषित हुई केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि

उत्तराखंड, 18 फरवरी (ब्यूरो): आज महाशिवरात्रि के मौके पर केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय हो गयी है। केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल 2023 को प्रातः 6 बजकर 20 मिनट पर खुलेंगे। बाबा केदार के शीतकालीन गद्दीस्थल ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में शनिवार को कपाट खुलने की तिथि की घोषणा की गई।

 

बता दें, विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट भी इस वर्ष 27 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर खुलेंगे। बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर टिहरी में नरेंद्रनगर के राजमहल में धाम के कपाट खुलने की तिथि तय की गई।

 

समारोह में पंचांग गणना के बाद विधि विधान के साथ कपाट खुलने की तिथि तय की गई। वहीं, गाडू घड़ा की तेल कलश यात्रा 12 अप्रैल को निकाली जाएगी। इस अवसर पर टिहरी राजपरिवार सहित बदरी-केदार मंदिर समिति, डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button