ताज़ा खबरपंजाब

एलएडीसी (LADC) पॉलिसी के विरोध में चल रहे धरना प्रदर्शन में अधिवक्ताओं से मिलने पहुंचे भाजपा जालंधर अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की

जिला प्रधान ने पंजाब भाजपा प्रधान केवल सिंह ढिल्लों द्वारा देश के कानून मंत्री के पक्ष में लिखा पत्र दिया

जालंधर, 29 जुलाई (कबीर सौंधी) :आज जिला बार एसोसिएशन, जालंधर में एलएडीसी (LADC) पॉलिसी के खिलाफ चल रहे आंदोलन के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की,भाजपा लीगल सैल की टीम के साथ अधिवक्ताओं के बीच पहुंचे और वकीलों के संघर्ष का समर्थन किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब पूरी तरह से अधिवक्ताओं के साथ खड़ी है और उनकी जायज मांगों को सरकार तक मजबूती से पहुंचाया जाएगा। यह पॉलिसी वकीलों के हितों के खिलाफ होने के साथ-साथ कानून व्यवस्था पर भी नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है, जिससे अपराध बढ़ने की आशंका है और असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हो सकते हैं।

श्री सरीन ने बताया कि इस गंभीर मुद्दे को भाजपा पंजाब अध्यक्ष श्री केवल सिंह ढिल्लों के ध्यान में लाया गया है। उनके द्वारा केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन मेघवाल को पत्र लिखकर इस पॉलिसी पर पुनर्विचार करने और इसे तुरंत वापस लेने की मांग की गई है , ताकि अधिवक्ताओं के हित सुरक्षित रह सकें।

उन्होंने कहा कि भाजपा इस मुद्दे को पूरी मजबूती से उठाएगी और इसके शीघ्र समाधान के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे।

इस मौके पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आदित्य जैन, सचिव रोहित गंबीर, भाजपा लीगल सेल के जिला अध्यक्ष जसवंत सिंह मेजर जी, आर के भल्ला जी (पूर्व लीगल सेल अध्यक्ष), संजीव बंसल, संजीव कंबोज जी, करण कालिया जी, राजेश खन्ना जी,मनीत मल्होत्रा जी,प्रदीप शर्मा,अनुज मेहता,राकेश धीर, विकास भारद्वाज जी,निखिल शर्मा,शैंकी देओल, दविंदर लुबाना डिंपी अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button