ताज़ा खबरपंजाब

एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर के पीजी डिपार्टमेंट ऑफ़ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट के मैक फोरम द्वारा एक दिवसीय वर्कशाप का आयोजन

जालंधर, 07 अक्तूबर (धर्मेंद्र सौंधी) : एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर के सभी विभाग समय-समय पर महत्वपूर्ण विषयों पर वर्कशॉप का आयोजन करते रहते हैं ताकि विद्यार्थी क्षेत्र विशेष में व्यावहारिक ज्ञान को प्राप्त कर सके। इसी श्रृंखला में कॉलेज के पीजी डिपार्टमेंट ऑफ़ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट के मैक फोरम द्वारा विजुलाइजेशन एंड जेनरेटिव AI फॉर बिजनेस डिसीजन मेकिंग पर एक दिवसीय वर्कशाप का आयोजन किया गया। इस वर्कशॉप में स्रोत वक्ता के रूप में इंद्र कुमार गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ कपिल गुप्ता उपस्थित हुए।

डॉ कपिल गुप्ता ने विषय विशेष पर विद्यार्थियों से बातचीत करते हुए तर्क और समस्या-समाधान जैसे कॉग्निटिव एआई के कार्यों के बारे में विस्तार से समझाया, जेनरेटिव एआई, एजेंटिक एआई, कंप्यूटर विजन, प्रेडिक्टिव एनालिटिक्स और उनके वास्तविक दुनिया में उपयोगों की जानकारी देते हुए प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग, कॉन्टेक्स्ट कंट्रोल, टास्क-आधारित कमांड और डेटा ग्राउंडिंग के बारे में भी बात की, उन्होंने विद्यार्थियों को डेटा लीक, पक्षपात और अत्यधिक निर्भरता जैसे जोखिमों पर चर्चा की, साथ ही रिस्पॉन्सिबल एआई के 7 सिद्धांतों के बारे में भी बताया गया।

डॉ कपिल ने बिना कोडिंग ज्ञान के कच्चे डेटा से इंटरैक्टिव टैब्लो डैशबोर्ड बनाना सिखाया गया तथा विशेष रूप से एआई के नैतिक उपयोग के प्रति जागरूकता पर जोर दिया। प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा ने डॉ कपिल गुप्ता का आभार व्यक्त करते हुए कहा इतने टेक्निकल विषय को इतनी आसान शब्दों में विद्यार्थियों को समझाना सच में ही आश्चर्यचकित करने वाला है,

उन्होंने कहा कि आपके द्वारा दिए गए ज्ञान से निश्चित रूप से हमारे विद्यार्थी लाभान्वित होंगे और हम इस विषय पर भविष्य में भी आपको आमंत्रित करते रहेंगे। वर्कशॉप का सफलतापूर्वक आयोजन करने के लिए उन्होंने कॉमर्स विभाग की अध्यक्ष डॉ मोनिका मोगला एवं मैक फोरम की इंचार्ज मैडम गरिमा अरोड़ा के प्रयासों की भरपूर सराहना करते हुए कहा कि वे भविष्य में भी समसामयिक विषयों पर वर्कशॉप का आयोजन करते रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button