ताज़ा खबरपंजाब

एचएमवी की बायोटेक्नोलॉजी की छात्रा ने हासिल किया प्रथम स्थान

जालंधर, 09 अक्तूबर (धर्मेंद्र सौंधी) : हंस राज महिला महाविद्यालय, जालंधर की बी.एससी. बायोटेक्नोलॉजी सेमेस्टर-II की छात्रा कु. निष्ठा गर्ग ने 8.71 सीजीपीए प्राप्त करके प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस शानदार उपलब्धि ने उनकी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयासों को प्रदर्शित किया।

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. (श्रीमती) एकता खोसला एवं डीन अकादमिक्स डॉ. सीमा मरवाहा ने निष्ठा गर्ग को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी और उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता की सराहना की। इस अवसर पर बायोटेक्नोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र कुमार तथा विभाग के प्राध्यापक श्री सुमित शर्मा एवं श्री रवि कुमार ने भी निष्ठा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button