उत्तर प्रदेशताज़ा खबर

मुख्यमंत्री को मिली जान से मारने की धमकी

उत्तरप्रदेश, 03 नवंबर (ब्यूरो) : 10 दिन में सीएम पद से इस्तीफ़ा नहीं दिया तो बाबा सिद्दीकी की तरह तुम्हें भी गोली मार देंगे, ये चिट्ठी आने के बाद सीएम की सिक्योरिटी में बढ़ोतरी कर दी गई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम पर मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम पर धमकी आई है. मुंबई पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल सेल को अज्ञात नंबर से मैसेज आया है, जिसमें कहा गया है कि अगर योगी ने 10 दिन में इस्तीफा नहीं दिया तो हम उन्हें बाबा सिद्दीकी की तरह मार डालेंगे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मिली जान से मारने की धमकी

जानकारी के मुताबिक, मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को ये धमकी शनिवार की शाम को मिली है. यूपी के मुख्यमंत्री के लिए धमकी मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था अलर्ट पर है. एक ओर मुंबई पुलिस इस कॉल की जांच में जुट गई है और मैसेज भेजने वाले की तलाश कर रही है. वहीं दूसरी ओर इसको लेकर यूपी पुलिस को इसकी डिटेल भेजी गई है. मुंबई पुलिस से इनपुट मिलने के बाद यूपी पुलिस भी इसकी जांच में जुट गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button