ताज़ा खबरदिल्ली

‘आप’ के ही कार्यकर्ताओं ने ‘आप’ विधायक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

दिल्ली, 22 नवंबर (ब्यूरो) : दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए सभी प्रत्याशी तय हो जाने के बाद प्रचार शुरू हो चुका है, लेकिन टिकटों के बंटवारे को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) को अब भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

कहीं इसके विधायकों पर टिकट देने के एवज में पैसे लेने का आरोप लग रहा है तो कहीं विधायक को नाराज कार्यकर्ता दौड़ा-दौड़ाकर पीट रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सोमवार को मटियाला विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान सामने आया, जब यहां के आप विधायक एवं गुजरात में पार्टी के चुनाव प्रभारी गुलाब सिंह को नाराज कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।

विधायक ने किसी तरह पास के एक घर में घुसकर अपनी जान बचाई। मौके से पुलिस को कॉल कर मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने विधायक का मेडिकल कराकर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button