ताज़ा खबरपंजाब

सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह आज शुरू करेंगे जस्टिस फॉर मूसेवाला मार्च

जालंधर, 05 मई (कबीर सौंधी) : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के लिए आज से इंसाफ यात्रा शुरू की जाएगी। मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह जालंधर लोकसभा क्षेत्र के बड़ा पिंड (फिल्लौर)-रुड़का कलां से जस्टिस फॉर सिद्धू मूसेवाला मार्च निकालेंगे।

बलकौर सिंह ने सोशल मीडिया पर अपने अकाउंट पर वीडियो डाल कर जालंधर लोकसभा क्षेत्र के सभी लोगों से अपील की है कि वह इस यात्रा में सिद्धू को इंसाफ के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल हों। उन्होंने कहा है कि जस्टिस फॉर सिद्धू मूसेवाला के लिए वह अपनी विनती लेकर आपके पास आ रहे हैं।

बलकौर सिंह ने कहा कि जालंधर में चुनाव चल रहा है और सरकार आपके घर द्वार पर है। वैसे तो वह हर रविवार को इंसाफ के लिए अपील करते हैं, लेकिन 5 मई को वह भी अपनी जस्टिस सिद्धू मूसेवाला की गुहार लेकर आपके पास आ रहे हैं। आप सभी से विनती है कि बताए गए शेड्यूल के अनुसार मार्च में शामिल हों, वहां पर सभी इस मसले पर बात करेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button