ताज़ा खबरपंजाबराजनीति

अकाली दल के साबका MLA जगबीर बराड़ हुए AAP में शामिल

जालंधर, 26 मार्च (कबीर सौंधी) : पंजाब से बड़ी खबर है। आम आदमी पार्टी ने अकाली दल को बड़ा झटका दिया है। सुखबीर बादल को पंजाब में फिर से बड़ा झटका लगा है। खबर है कि जालंधर कैंट के पूर्व विधायक और अकाली नेता जगबीर सिंह बराड़ ने एक बार फिर से पार्टी बदल ली है। इस बार उन्होंने AAP का दामन थामा है।

दल-बदल में माहिर माने जाते नेता जगबीर सिंह बराड़ ने एक फिर से अपनी पार्टी बदल ली है। अकाली दल छोड़ कर पीपीपी ज्वाइन किया। इसके बाद पीपीपी छोड़कर कांग्रेस में आए, फिर कांग्रेस छोड़ अकाली दल में आ गए। जालंधर कैंट से अकाली दल ने टिकट दिया, लेकिन कांग्रेस के परगट सिंह से वे हार गए।

जालंधर कैंट के पूर्व विधायक जगबीर सिंह बराड़ ने फिर से पलटी मारी है। उन्होंने आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर लिया है। जगबीर बराड़ को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी में शामिल कराया। इस मौके पर आम आदमी पार्टी विधायक शीतल अंगुरल समेत कई नेता मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button