ताज़ा खबरपंजाब

अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक जया किशोरी का जालंधर पहुंचने पर विधायक रमन अरोड़ा ने किया स्वागत

श्री कष्ट निवारण बालाजी सेवा परिवार के द्वारा आज से शुरू होगी श्रीमद् भागवत कथा

जालंधर, (20 ‌फरवरी कबीर सौंधी) : 20 फरवरी से 26 फरवरी तक पटेल चौंक के नज़दीक साई दास स्कूल की ग्राउंड में श्रीमद् भागवत कथा आयोजित होने जा रहीं है। कथा में शामिल होने के लिए अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक जया किशोरी जी का जालंधर पहुंचने पर जालंधर केंद्रीय से विधायक रमन अरोड़ा ने स्वागत किया।

इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा ने कहा जालंधर शहरवासियों के लिए सौभाग्य की बात है कि जया किशोरी जो कि एक अंतरराष्ट्रीय कथावाचक है, जो 20 से 26 तक श्रीमद् भागवत कथा के ज्ञान का रस भगतों पर निछावर कर भक्तों को प्रभु चरणों के साथ जोड़ने का कार्य करेंगी। इस मौके जया किशोरी के जालंधर पहुंचने पर आम आदमी पार्टी नेता राजकुमार मदान और उनकी धर्मपत्नी राधा मदान द्वारा भी जया किशोरी का हार्दिक स्वागत किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button